Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM विष्णुदेव साय बोले- ‘आशीर्वाद का दीया’ बने सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक

      September 14, 2026

      CM साय का बड़ा निर्देश- मानसून में सड़कें रहें आवागमन योग्य, निर्माण एजेंसियों की करें सतत मॉनिटरिंग

      September 14, 2026

      CM विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, बारिश में निर्माणाधीन सड़कों को आवागमन योग्य रखें

      September 14, 2026

      CM साय ने की प्रदेशवासियों से अपील, सेवा संकल्प अभियान को बनाएं जनभागीदारी का उत्सव

      September 14, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय से मिले जापान के 17 छात्र, भारत-जापान संबंधों, शिक्षा और तकनीकी नवाचार पर हुई चर्चा

      September 14, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » CM विष्णुदेव साय बोले- ‘आशीर्वाद का दीया’ बने सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय बोले- ‘आशीर्वाद का दीया’ बने सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuSeptember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने CM साय की अपील

    रायपुर, 14 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ से पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ जुड़ने की अपील की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर के परिप्रेक्ष्य में देशभर में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।

    सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा

    CM साय ने कहा कि सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता से इस अभियान को जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाए।

    उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को सहभागिता के साथ निभाने का अवसर है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने गांव, शहर और आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आग्रह किया।

    गरीब कल्याण और विकास से बदली जिंदगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पक्का आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

    उन्होंने कहा कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि के केंद्र में आम नागरिकों के पूरे होते सपने, उनका बढ़ता आत्मविश्वास और जीवन में आती खुशहाली है।

    17 सितंबर की शाम 7 बजे जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रत्येक परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाए।

    उन्होंने लोगों से अपने आसपास के लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़ने का आग्रह किया।

    CM साय ने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए छत्तीसगढ़वासियों की शुभकामनाओं का प्रतीक होने के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक बने।

    जनभागीदारी से व्यापक बदलाव का माध्यम बनेगा अभियान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण और विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्राप्त की है।

    इसी भावना के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के दौरान समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी क्षमता के अनुसार सेवा का कोई न कोई कार्य करे। उन्होंने कहा कि जब सेवा का भाव जनभागीदारी से जुड़ता है, तभी वह समाज में व्यापक और स्थायी परिवर्तन का माध्यम बनता है।

    विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ की भागीदारी

    CM साय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब गांव विकसित हों, शहर आगे बढ़ें और प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

    उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ इस सामूहिक संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

    प्रदेशवासियों से CM साय का आह्वान

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।

    उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

    Aashirwad Ka Diya Cg news Chhattisgarh News Jan Seva narendra modi Seva Seva Sankalp Abhiyan Viksit Bharat Vishnu Deo Sai
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleCM साय का बड़ा निर्देश- मानसून में सड़कें रहें आवागमन योग्य, निर्माण एजेंसियों की करें सतत मॉनिटरिंग
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CM साय का बड़ा निर्देश- मानसून में सड़कें रहें आवागमन योग्य, निर्माण एजेंसियों की करें सतत मॉनिटरिंग

    September 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, बारिश में निर्माणाधीन सड़कों को आवागमन योग्य रखें

    September 14, 2026
    छत्तीसगढ़

    CM साय ने की प्रदेशवासियों से अपील, सेवा संकल्प अभियान को बनाएं जनभागीदारी का उत्सव

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM विष्णुदेव साय बोले- ‘आशीर्वाद का दीया’ बने सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक

    September 14, 2026

    CM साय का बड़ा निर्देश- मानसून में सड़कें रहें आवागमन योग्य, निर्माण एजेंसियों की करें सतत मॉनिटरिंग

    September 14, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, बारिश में निर्माणाधीन सड़कों को आवागमन योग्य रखें

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.