कांकेर। जिले के लहरी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है युवक फुटबाल खेलने गया था। इसी दौरान नक्सलियों उसे अगवा कर लिया। इसके बाद नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना कांकेर के लहरी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के अनुसार, फुटबाल खेलने गए युवक को नक्सली उठा ले गए थे, नक्सलियों को शक था कि युवक पुलिस का मुखबिर है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले युवक को अगवा कर लिया इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

