हेमंत नायक@नगरी। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक हिरण की मौत हो गई।प्रत्यक्ष दर्शियों ने इसकी सूचना वन विभाग के अमला को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची ।अज्ञात वाहन की पतासाजी कर बोरई बेरियर नाका पर गाड़ी स्विफ्ट को रूकवाया गया। गाड़ी सवारों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि शादी के लिए अपनी स्विफ्ट गाड़ी में केशकाल की तरफ जा रहे थे। तभी अधामांझी मंदिर के पास हिरण के झुंड से एक हिरण अचानक स्विफ्ट कार के सामने आ कर टकरा गया और जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। उप वन क्षेत्रपाल देवसरन साहू ने बताया कि हिरण के शव को बिरनासिल्ली बेरियर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Previous Articleसीतानदी अभ्यारण्य के सिकासेर पहुंचा 40 हाथियों का दल, सड़क पार करते कैमरे में हुए कैद, घंटेभर मार्ग रहा अवरुद्ध
Next Article हाथियों का आतंक, एक युवक की ली जान
Related Posts
Add A Comment

