रोम।अपराध को कंट्रोल करने के लिए पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़कर जेल में रखा जाता है। जेल में अपराधियों को पूरे बंधन में रखा जाता है, वो बाहरी दुनिया से पूरी तरह वंचित रहते हैं। हालांकि कैदियों को समय-समय पर अपने परिजनों से मिलने की अनुमति मिलती है। वहीं, कुछ ऐसी सुविधाएं भी हैं जो खास कैदियों को ही मिलती है। ऐसे में अब जेल प्रशासन की ओर से एक और बड़ी पहल की जा रही है। दरअसल अब जेल में कैदियों को अब अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने की अनुमति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि बाकायदा जेल में सेक्स रूम भी बनाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार इटली में अब कैदियों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए सेक्स रूम की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को देश के संवैधानिक न्यायालय के फैसले के बाद इटली में पहली बार इसे मंजूरी दे दी गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी देश में कैदियों को इस तरह के अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, स्वीडन जैसे कई यूरोपीय देशों में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी जाती है।
इटली की अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि कैदियों को अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट मुलाकात करने का पूरा अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि कैदियों को जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोई भी जेल गार्ड उन पर नजर नहीं रखेगा। कोर्ट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कैदियों को एक कमरे में अपने साथी से दो घंटे तक मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
इटली में यह पहली बार हुआ है, लेकिन यूरोप के कई देशों में यह पहले से लागू है।न्यायालय के आदेशानुसार, दो घंटे तक एक निजी कमरे में मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। नहीं, कोर्ट ने साफ कहा है कि इस दौरान कोई निगरानी नहीं की जाएगी, ताकि मुलाकात पूरी तरह निजी हो।फिलहाल यह सुविधा स्थायी संबंधों वाले कैदियों को मिलेगी, जैसे जीवनसाथी या लंबे समय से जुड़े पार्टनर।इसका मकसद कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, संबंधों को बनाए रखना और समाज में पुनःस्थापन को आसान बनाना है।

