जोधपुर। पिछले कुछ समय से क्रिकेट जगत से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है जिन्हे जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में पूर्व IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी ने घरेलु हिंसा के आरोप लगाए थे। वहीं अब एक और क्रिकेटर पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, IPL खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का मेडिकल, कोर्ट में बयान और बाकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस शिवालिक शर्मा की तलाश में जुट गई है और किसी भी वक्त गिरफ्तारी भी हो सकती है।
इस घटना की जानकारी देते हुए एसीपी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि, सेक्टर दो, कुड़ी भगतासनी निवासी युवती ने क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दरअसल, फरवरी 2023 में युवती बड़ौदा घूमने गई थी और इसी दौरान उसकी मुलाकात शिवालिक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।
इसके बाद अगस्त 2023 में युवक और युवती के परिवारों के बीच मुलाकात हुई और दोनों की सगाई कर दी गई। सगाई के बाद शिवालिक जोधपुर आया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. युवती का कहना है कि दोनों राजस्थान में कई जगह घूमने भी गए।
इसके बाद अगस्त 2024 में शिवालिक ने युवती को बड़ौदा बुलाया, लेकिन युवती के माता-पिता ने उससे कहा कि, वह एक क्रिकेटर है और अब यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता। वो अब किसी और रिश्ते की बात कर रहे हैं। इसके बाद युवती ने मामला दर्ज कराया। शिवालिक बड़ौदा, गुजरात के रहने वाले हैं और 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम में था। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेल चुका है

