नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नामी आश्रम चलाने वाले संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर बड़ा आरोप लगा है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 15 से ज्यादा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले में वसंतकुंज (नॉर्थ) पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारी सामने आई है कि, एफआईआर दर्ज होने के बाद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार हो गया है।
आपको बता दें कि, आरोपी का पूरा नाम चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी है। वहीं उसकी Volvo कार से फर्जी 39 UN 1 नंबर भी मिला है। पुलिस की टीम ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद आश्रम प्रशासन ने आरोपी को पद से हटा दिया है। वहीं, आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम लगातार कई जगहों पर दबिश दे रही है। फिलहाल, आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में पाई गई है। अब यूपी पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़ित छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ”बीते 4 अगस्त को वसंतकुंज नॉर्थ पुलिस थाने में श्रीशृंगेरी मठ और इसकी संपत्तियों के प्रशासक पीए मुरली से स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) करने वाली छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।


