भोपाल। राजधानी भोपाल से मशहूर मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खुशबू अपने बॉयफ्रेंड के साथ उज्जैन गई हुई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। खुशबू को संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर खूशबू के परिजनों ने लव जिहाद के साथ-साथ हत्या का भी आरोप लगाया है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कासिम को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सागर के मंडी बमौरा की रहने वाली खुशबू अहिरवार भोपाल में मॉडलिंग का काम करती थी। इस दौरान खुशबू की मुलाकात कासिम नाम के शख्स से हुई थी। मुलाकात के बाद अक्सर दोनों की बातें होने लगी और दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद कासिम ने खुशबू को घुमाने के लिए टूर प्लान किया और दोनों उज्जैन आ गए। यहां दोनों के बीच क्या हुआ ये तो जांच का विषय है, लेकिन खुशबू के शरीर पर चोट, कमर पर बेल्ट और सिर पर भी गंभीर मारपीट के निशान मिले हैं।
बताया गया कि खुशबू की जब कासिम से मुलाकात हुई थी तो उसने अपना नाम राहुल बताया था। राहुल उज्जैन का रहने वाला है। वहीं, अब खुशबू की मौत के बाद परिजनों ने लव जिहाद का अरोप लगाया है, साथ ही ये भी कहा है कि कासिम ने उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


