Oplus_16908288
रायपुर रेप के मामले में सजा काट रहे कैदी दिनेश कुमार देशमुख की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। मृतक कैदी को 26 दिसंबर को दुर्ग जेल से रायपुर सेंट्रल जेल लाया गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार, मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी दिनेश कुमार देशमुख की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि कैदी की हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं कराया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
फिलहाल कैदी की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और पूरे मामले में जांच के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।

