रायपुर: पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत
रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने के केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दी है।
आम जनता को सीधा फायदा
इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इससे किसान, श्रमिक और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और महंगाई का बोझ कम होगा।
CM साय ने बताया ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को 140 करोड़ देशवासियों के हित में उठाया गया ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न डालने का यह फैसला केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और देशवासियों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

