चेन्नई: CSK को बड़ा झटका
आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी काफ स्ट्रेन (Calf Strain) की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में टीम से बाहर रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च 2026 को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
रिहैब में धोनी, फैंस निराश
CSK ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश जारी करते हुए लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ, थाला।” धोनी की गैरमौजूदगी से टीम को शुरुआती मुकाबलों में अनुभव और नेतृत्व की कमी महसूस हो सकती है।
30 मार्च को पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी। धोनी की अनुपस्थिति में टीम को विकेटकीपिंग और मध्यक्रम की बल्लेबाजी में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
संजू सैमसन संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है, जिन्हें IPL 2026 की नीलामी से पहले ट्रेड के जरिए CSK में शामिल किया गया था।
सिर्फ IPL में खेलते हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और तब से वे केवल IPL में ही खेलते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे।
अब देखना होगा कि धोनी की गैरमौजूदगी में CSK टीम शुरुआती मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।


