रायपुर, 29 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के चंदखुरी स्थित प्रसिद्ध माता कौशल्या मंदिर पहुंचकर माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उनके साथ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

