अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 18 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं, जबकि उसके प्राइवेट पार्ट से लोहे का औजार बरामद हुआ है।
पत्थर और लोहे की रॉड से किया हमला
जानकारी के मुताबिक आरोपी पति ने पत्नी पर पत्थर और लोहे की रॉड से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला तीन माह की गर्भवती थी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया
शव का पोस्टमार्टम किए जाने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के निजी अंग में करीब 10 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेतीनुमा औजार फंसा हुआ था। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं, जो घटना की बर्बरता को दर्शाती हैं।
आरोपी फरार, तलाश जारी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।


