रायपुर/सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर बुधवार को जिला चिकित्सालय सूरजपुर में अत्याधुनिक 32 स्लाइस CT Scan मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। लगभग 449.99 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस मशीन से अब जिले के मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। यह सुविधा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, CGMSC और मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के माध्यम से शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह नई सुविधा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएगी और मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अब दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
9 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा
इस नई CT Scan सुविधा से सूरजपुर जिले की करीब 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
अब जिला अस्पताल सूरजपुर में ही होगी इन गंभीर बीमारियों की जांच:
🔹 हेड इंजरी
🔹 मस्तिष्क में रक्तस्राव
🔹 खून का थक्का
🔹 कैंसर और ट्यूमर
🔹 स्ट्रोक (पैरालिसिस)
🔹 छाती संक्रमण
🔹 पेट संबंधी गंभीर बीमारियां
🔹 मिर्गी जैसी जटिल बीमारियां
अब अंबिकापुर रेफर करने की जरूरत नहीं
अब तक CT Scan जांच के लिए मरीजों को अंबिकापुर रेफर किया जाता था, जिससे मरीजों और परिजनों को समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई मशीन शुरू होने के बाद अब मरीजों को जिले में ही कम खर्च में आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।
24×7 उपलब्ध रहेगी विशेषज्ञ टीम
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी, जिससे मरीजों को लगातार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सुविधा से मरीजों पर आर्थिक बोझ कम होगा और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

