Raipur News: रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) शाम 5 बजे किया जाएगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित इस परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। समारोह में रायपुर लोकसभा सांसद, विधायकगण, रायपुर महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना व्यापारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


