Aamir Khan-Gauri Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी करीबी मित्र गौरी स्प्रैट को लेकर शादी की खबरें सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तेजी से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह में आमिर खान के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी मेहमान शामिल हुए। इनमें बेटी आइरा खान, बेटे जुनैद खान, क्रिकेटर इरफान पठान, राज ठाकरे और अभिनेता अमीन हाजी के नाम भी सामने आए हैं।
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जबकि दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। अब गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि आमिर खान या उनकी टीम की ओर से नहीं की गई है। इसलिए इसे फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए।


