तखतपुर। बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार मां-बेटे को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही अधेड़ महिला की मौत हो गई और बेटे को गंभीर चोट आई है. बताया जा रहा है कि मृतिका अपने बेटे के साथ बाइक से लोन का पैसा निकलवाने तखतपुर जा रही थी. तभी मोढ़े मार्ग के पास घटना हुई. शव का पंचनामा कार्रवाई पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिया भेजवा दिया है. मामले में पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है.

