नारायणपुर। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से नक्सलियों ने आईई़डी लगाया था। माओवादियों की इस साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया। बीडीएस टीम ने एरिया में डी माइनिंग की कार्यवाही के दौरान 4 किलो का आईईडी बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट्र कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जिला नारायणपुर के थाना सोनपुर के मुरहापदर में जवानों तथा आम नागरिकों को नुकसान पहुँचाने के लिए नक्सलियों द्वारा आईई़डी लगाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर कैंप सोनपुर से जिला बल, आईटीबीपी और बीडीएस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर डी माइनिंग और सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से 4 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया। जिसे सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया। सभी जवान सुरक्षित हैं।एरिया में सर्चिंग जारी है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में लगातार चुनाव बहिष्कार कर रहे नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल पहले चरण के लिए बस्तर संभाग में मतदान होने है। अभी कुछ ही देर पहले IED बलास्ट से एक जवान और दो मतदानकर्मी घायल हुए हैं।

