सक्ति। दूसरे चरण के मतदान 17 नवंबर को होने वाले हैं ऐसे में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दिग्गज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए लगातार अपने दौरे कार्यक्रम को तेज कर दिए हैं। कल चंद्रपुर विधानसभा में भाजपा की बड़ी सभा होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डभरा में आएंगे। प्रथम चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के मतदान 17 नवंबर को होने वाले हैं ऐसे में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दिग्गज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए लगातार अपने दौरे कार्यक्रम को तेज कर दिए हैं। अमित शाह डभरा के रावण मैदान में आमसभा को सम्बोधित करेंगे साथ ही रोड शो भी करेंगे। बता दें कि इसी मैदान में 3 नवम्बर को खड़गे का भी सभा हुआ था।
आपको बता दें कि कल गुरुवार को दोपहर 3 बजे चंद्रपुर विधानसभा के डभरा दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के आने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी पूरे नगर में झंडा बैनर लगाए जा रहे हैं।

