गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के अतिसंवेदनशाली मतदान केंद्र बड़े गोबरा के जंगलों में शुक्रवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। जिसकी वजह से आईटीबीपी का एक जवान बलिदान हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पोलिंग पार्टी मतदान संपन्न कराने के बाद वापस लौट रही थी तभी अचानक नक्सलियों ने हमला किया। इस दौरान आईईडी में पैर रखने की वजह से एक जवान बलिदान हो गया। शहीद हुए आइटीबीपी जवान का नाम जोगिंदर सिंह है। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा। मैनपुर के अस्पताल में घायल जवान का इलाज चल रहा है।
तीन बजे तक हुई वोटिंग
गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर तीन बजे मतदान समाप्त हो गया। यहां पर 91 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

