जशपुर। जिले में एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार निवासी आरोपी और पीड़िता के पिता साप्ताहिक बाजार में आसपास मनिहारी दुकान लगाते थे. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हुआ और दोनों के बीच पहचान बढ़ी. इसी बीच पीड़िता से नजदीकियां बढ़ गईं. घटना वाले दिन पीड़िता अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया. शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसला कर अगवा कर लिया.
झोपड़ी में ले जा किया दुष्कर्म
आरोपी ने रास्ते में खेत में बनी झोपड़ी में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता को जबरन अपने घर ले जाकर अपने साथ रखा हुआ था. इधर पीड़िता के परिजनों ने अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने लापता नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया.

