यूपी। कहते हैं कि, प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। लेकिन आज के इस बदलते दौर में लोग इस हद तक गुजर जाते हैं कि, रिश्तों की मर्यादा ही भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आया है। जिससे सुनने के बाद शायद ही कोई यकीन कर पाएगा।
दरअसल, बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती में रहने वाली चार बच्चों की 52 वर्षीय मां को 25 साल के युवक से इश्क हो गया , जो कि रिश्ते में उसका पोता लगता है। जिसके बाद महिला अपने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी पोते के साथ भाग गई और फिर दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में शादी भी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, 52 वर्षीय इंद्रावती की शादी 20 साल पहले प्रतापपुर बेलवरिया निवासी चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई थी, जिससे उसको एक लड़की और दो लड़का भी पैदा हुए थे। उनकी पहली शादी से भी एक लड़की थी।
वहीं इस मामले में महिला के पति के कहना है कि,वह रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहर में रहते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी का संबंध उनके घर के बगल में रहने वाले आजाद से हो गया। जो रिश्ते में उनका पोता लगता है। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उन्हें और उनके तीन बच्चों को जहर देकर मारने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस साजिश की जानकारी मिल गई, जिससे उनके और उनके बच्चों की जान बच गई।

