कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
घर में अकेली थी पीड़िता, पति गया था काम पर
जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है।
घटना सोमवार शाम की है, जब महिला घर में खाट पर लेटी थी। उस समय उसका पति काम पर गया हुआ था और बच्चे घर में खेल रहे थे।
बच्चों को बाहर भेजकर दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि महिला ने दर्द के कारण एक बच्चे से तेल लगाने को कहा था।
इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मचा हड़कंप
घटना के बाद जब बच्चे वापस लौटे, तो महिला ने पड़ोसियों को बुलाया।
इसके बाद बस्ती के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पति का परिचित निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अर्जुन नेताम (25 वर्ष), निवासी रामपुर बस्ती पीड़िता के पति का परिचित था।
घटना से कुछ घंटे पहले भी वह उनके साथ घर आया था।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता का बयान लेने और पहचान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

