दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ में हाइड्रोपोनिक गांजा के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आयुष विश्वकर्मा (29) को एमआईजी क्षेत्र, हुड़को भिलाई से पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 1.4 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।
एक दिन पहले ही पुलिस ने बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम, रुआबांधा भिलाई में कार्रवाई करते हुए विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से भी हाइड्रोपोनिक गांजा और नशा करने का अन्य सामान बरामद हुआ था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हाइड्रोपोनिक गांजा कहां से लाया जा रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

