बिलासपुर। जिले में पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक आरक्षक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित आरक्षक पर कार्रवाई की है।
मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त पर यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच कराई।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर आरक्षक को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की गरिमा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया के दौर में भी अनुशासन और मर्यादा का पालन अनिवार्य है।

