रायपुर, 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम भेण्डरी निवासी श्रीमती गायत्री यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जब लगभग 10 महीने से लंबित राशन कार्ड का आवेदन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद शीघ्र ही निराकृत कर दिया गया।
श्रीमती गायत्री यादव ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लंबे समय तक आवेदन लंबित रहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी की तथा उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। अब उन्हें नियमित रूप से सस्ती दरों पर खाद्यान्न मिलने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राप्त होगा।
राशन कार्ड मिलने पर गायत्री यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी वर्षों से चली आ रही परेशानी का त्वरित समाधान हुआ। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।


