मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
जनकल्याणकारी कार्यों पर चर्चा
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने श्री हरिचंदन का कुशलक्षेम जाना। साथ ही छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


