Author: Mahendra Sahu

मंडला। मध्यप्रदेश के बिछिया विधानसभा से कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना रायसेन जिले के खोड़ी जमुनिया क्षेत्र में हुई, जहां गलत दिशा से आ रही एक कार ने विधायक के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिछिया विधायक पट्टा भोपाल से मंडला वापस लौट रहे थे, तभी रायसेन जिले के खोड़ी जमुनिया के पास गलत दिशा से आ रही कार अचानक उनकी लेन में घुस गई। इससे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक की गाड़ी के आगे का हिस्सा टूट गया। गाड़ी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों और ड्राइवर ने तुरंत स्थिति संभाली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

लखनऊ। बेटियों के उज्जवल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए सरकारी तौर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में कन्या सुमंगला योजना भी शामिल…

देहरादून। राज्य सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के क्रम में विनियमितीकरण नियमावली-2013 में संशोधन कर दिया गया है।…

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने निजी जीवन को लेकर हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एक…

विदिशा। कोतवाली थाना क्षेत्र के जतरापुरा में एक व्यक्ति ने महिला और उसके पति से तंग आकर आत्महत्या कर ली।…

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में सिटी पुलिस ने देव व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के…

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कुठौंद थाना परिसर में शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी अपने पूरे शबाब पर है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन…