सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए IED धमाके में CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था। जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। कोरबा बटालियन एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। तभी टोंडामरका इलाके में नक्सलियों के द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी पर जवान का पैर पड़ गया और ब्लास्ट हो गया। जिससे जवान के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज कैंप में चल रहा है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने इसकी जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में मतदान जारी है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बाकी 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

