रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई।
बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए 10 विधानसभा में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक का समय निश्चित किया गया और 10 ऐसे विधानसभा रहेंगे, जहां 8 बजे से 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं।
छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2023

