रायपुर। छत्तीसगढ़ की 20 में से 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. बाकी की 10 सीटों पर 8 बजे मतदान शुरू हुआ. वकई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां 60 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की है. चुनाव संपन्न कराने के लिए 25,429 कर्मचारियों को लगाया गया है.
छत्तीसगढ़ में वोटिंग लगातार जारी है. सुबह 9 बजे तक का अलग-अलग इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत इस प्रकार है
उत्तर बस्तर, कांकेर 16.48 प्रतिशत
कबीरधाम 12.51 प्रतिशत
कोंडागांव 13.39 प्रतिशत
खैरागढ़ 6 प्रतिशत
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा. 10.18 प्रतिशत
नारायणपुर. 11 प्रतिशत
बस्तर 4.89(3) प्रतिशत
बिजापुर 4.50 प्रतिशत
मानपुर मोहल्ला 9 प्रतिशत
राजनांदगांव 8.34 प्रतिशत
सुकमा. 4.21 प्रतिशत
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे हो गया है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा. बची हुई 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया और कवर्धा बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है. पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं.

