केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। NH-30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। वहीं, बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ के पहले चरण के 20 सीटों पर 76.26% वोटिंग दर्ज की गई। मतदान स्थल से वापस लौटते वक्त तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें से दो ने मौके पर दम तोड़ दिया और तीसरे घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया गया। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

